मैं बचपन से ही पढ़ने में इंटेलिजेंट और सिंसियर लड़की रही हूं और लव अफेयर वगैरह मुझे फालतू की बातें लगती थी। मुझे लगता था कि मेरी सोच सबसे हटकर है। मैं आजकल की रिलेशनशिप से ज्यादा सच्चा प्यार और मैरिज सिस्टम में यकीन करने वाली लड़की थी। जब मेरी ग्रेजुएशन पूरी हुई तो इसके बाद मुझे सरकारी सीट पर DIET(टीचर ट्रेनिंग ) में डीएलएड में एडमिशन मिल गया। मेरिट में मेरा पहला रैंक था।
----
लेकिन मैंने जीवन में पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाया इसलिए लोगों से कम ही बात करती थी। लड़कों के बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं जानती थी। एक दिन मेरे ही क्लास में पढ़ रहे लड़के ने इंस्टाग्राम पर मुझे रिक्वेस्ट भेजी। मैंने एक्सेप्ट नहीं किया तो फिर वो क्लास में मेरे सामने आकर मुझे रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने को बोला। तो मैंने एक्सेप्ट कर लिया। फिर वो मुझसे मैसेज में नॉर्मली बात करने लगा। मैं भी उसकी बातों का जवाब दे दिया करती थी। तब तक मेरे मन में उसके लिए कोई फीलिंग नहीं थी।
-----
फिर वो धीरे-धीरे मेरी बहुत ज्यादा केयर करने लगा और प्यार दिखाने लगा। मैं तब तक उसकी बातों में नहीं आई। फिर उसने अपना हाथ काटकर मुझे दिखाया कि वो मेरे प्यार में कितना सीरियस है। इस पर मेरा दिल पिघल गया। मैं उसकी बातों में आ गई। शुरुआत में वो बहुत प्यार और केयर दिखाया। मैं भी उस पर ट्रस्ट करने लगी। मैंने उससे कहा कि देखो अगर सीरियस हो तो शादी करना है कि नहीं, ये बता दो, उसके बाद ही मैं रिलेशनशिप में साथ दूंगी वरना मैं टाइमपास नहीं करना चाहती।
-----
उसने मुझसे शादी का वादा किया और मैं धीरे-धीरे उसके करीब आती चली गई। लाइफ में पहली बार कभी किसी के इतने करीब गई थी। ये काफी अलग सा अहसास था। मैं उससे हर बार कहती कि यार, मैं सीरियस हूं, टाइमपास नहीं चाहिए। इस तरह से हम दोनों के रिश्ते के एक साल गुजर गए। इसके बाद उसका बिहेव चेंज होने लगा। दो महीने बाद मुझे पता चला कि उसकी तो सगाई हो चुकी है। मैंने उससे पूछा तो उसने मना किया। फिर जब उसको सबूत दिखाया तो उसने मान लिया। उसने कहा कि मैं पैरेंट्स की मर्जी से शादी कर रहा हूं।
----
मैंने कहा कि मेरे साथ टाइमपास करने की क्या जरूरत थी। उसने कहा कि भूल जाओ मुझे। ये कहकर वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ गया। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि जिंदगी मेरे साथ ये क्या खेल खेल गई। कभी-कभी लगता है कि वो लड़का मुझे इमोशनली और फिजिकली यूज करके चला गया। और अच्छी खासी लड़की होते हुए भी अब मैं अपने लाइफ पार्टनर की आंखों में कैरेक्टरलेस साबित हो जाऊंगी। कोई मुझे नहीं समझेगा।
Comments
Post a Comment