दोस्ती और प्यार के बीच पेंडुलम की तरह झूलना कितना तकलीफ देता है, ये कोई मुझसे पूछे। मैं घर से बाहर पढ़ाई कर कुछ बनने आई थी लेकिन लगता है कि कुछ कर नहीं पाऊंगी। अभी मैं ग्रेजुएशन कर रही हूं। मुझे कोचिंग सेंटर में एक लड़का मिला जो मुझसे पांच साल बड़ा है। वह बहुत ही केयरिंग और लविंग नेचर का है। अपने दोस्तों का बहुत ही ख्याल रखता है। मुझे उससे बात करते हुए करीब दो साल हो गए हैं। उसका नेचर और बिहेवियर मुझे इतना अच्छा लगा कि मैं कब उससे प्यार करने लगी, मुझे पता ही नहीं चला। वो कहता है कि मैं उसकी लाइफ में बहुत स्पेशल हूं लेकिन वो मुझसे प्यार नहीं करता है। मैंने जब-जब पूछा कि मुझसे प्यार करते हो तो उसका जवाब ना में ही आया।
-----
उसने बताया कि उसकी लाइफ में कोई लड़की थी जिससे वो बहुत प्यार करता था। वह उसका पहला प्यार था लेकिन उसने बड़ा धोखा दिया था। इसके बाद वो डिप्रेशन में चला गया था। डिप्रेशन से निकलने में उसको काफी समय लग गया। इस तरह से वो अपनी जिंदगी की सारी बातें मुझसे शेयर करता है। कोई भी बात उसने मुझसे नहीं छुपाया। वो मुझ पर इतना भरोसा करता है कि उसका बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड, पिन सब मैं जानती हूं। मैं भी उस पर बहुत भरोसा करती हूं। कितनी बार उससे कहा कि तुमसे प्यार करती हूं लेकिन वो कहता है कि मैं तुमको धोखे में नहीं रखना चाहता, झूठा वादा नहीं कर सकता। हम दोनों की कास्ट अलग है इसलिए शादी संभव नहीं है।
-----
मैं उससे और वो मुझसे बहुत ज्यादा अटैच्ड है। अपनी लाइफ की हर बात मुझे बताता है। मैं एक दिन उससे बात न करूं तो टेंशन में रहने लगता है। मैं बहुत ही इमोशनल लड़की हूं और ओवर थिंकिंग करती हूं। मुझे माइग्रेन की भी प्रॉब्लम है। वो मुझसे प्यार नहीं करता इसलिए शायद उसको कोई फर्क नहीं पड़ता या फिर वो एक बार इस दौर से गुजर चुका है इसलिए प्यार जैसी चीज उसे बेवकूफी लगती है। मैं इस रिश्ते में बहुत परेशान हो गई हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं? मैं जब भी उससे प्यार की बात करती हूं तो वो हंसने लगता है। वह चाहता है कि मैं उसकी लाइफ में रहूं लेकिन मुझसे शादी नहीं कर सकता।
-----
उसमें कुछ कमियां भी हैं जिसको मैंने यह सोचकर एक्सेप्ट किया कि हर कोई परफेक्ट नहीं होता। वो किसी भी लड़की से फ्लर्ट करता है जिसको देखकर मुझे बहुत जलन होती है, मैं बर्दाश्त नहीं कर पाती और बहुत ज्यादा इस बारे में सोचती हूं। उसके साथ मेरा कितना फ्यूचर है, मुझे नहीं पता लेकिन इन सब वजहों से मेरी पढ़ाई पूरी तरह से डिस्टर्ब हो चुकी है। इस रिलेशनशिप को लेकर मुझे अक्सर रोना आता है। मैं शांत स्वभाव की इंट्रोवर्ट लड़की हूं और अपनी जिंदगी की हर समस्या को शांति से संभालती रही हूं लेकिन इस प्यार के मामले में मैं बुरी तरह से फेल हो गई हूं।
----
अगले एक साल में उसकी शादी हो जाएगी। वो चाहता है कि जब उसकी शादी हो तो मैं उसके सामने रहूं। वो कहता है कि वैसे वक्त में तुम ही मुझे संभाल सकती हो। हलांकि मैं उसके घर बहुत बार फंक्शन में गई हूं। उसके घर के सभी लोग यही जानते हैं कि हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। मैं बहुत बार सोचती हूं कि इस रिश्ते को कैसे खत्म करूं? हम दोनों के बीच लड़ाइयां भी होती हैं लेकिन हर बार वो मुझे मना लेता है और आसानी से मैं मान भी जाती हूं।
----
मैं बहुत बार इस रिश्ते को खत्म करने की कोशिश कर चुकी हूं लेकिन हर बार फेल रही। मैं इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती। मुझे कोई बताए कि मैं इस रिश्ते से कैसे बाहर निकलूं? वो जब मेरी जिंदगी में नहीं था तब भी मैं बहुत खुश थी, तब शायद मैं अकेली थी, किसी पर डिपेंड नहीं थी। आज मैं उस पर डिपेंड हो चुकी हूं तो मेरी जिंदगी नरक बन चुकी है। मैं बुरी तरह से फंसी हूं, मुझे निकलने का उपाय बताइए।
Comments
Post a Comment