दिल इश्क़ में लेने देने के काम नहीं आता वह हमारे शरीर को ब्लड के संचरण में सहायता करता है , हाँ यह बात जरूर है की युवा लोगो को इशक ज्यादा होता है और वे एक दूसरे का दिल बदल लेते ही भी हैं....भले ही यह बात उनको निकाह/शादी के बाद बोरियत पैदा कर देती हो। ..पर मीठा मीठा गप गप , कड़वा -कड़वा थू थू नहीं करना चाहिये , चलिए कुछ काम की बात करते हैं ,
कुछ लोगो का काम इस तरह का होता है जिसमे वह एक ही जगह 10 से 12 घंटे बैठे रहते हैं ...कुछ लोग नौकरी करते हैं उनका काम ही कुछ इस तरह का होता है जिसमे वह किसी एक केबिन में बैठकर ही अपना पूरा दिन बिताते हैं।
कुछ लोग अपना व्यापर करते हैं जिसमे उनको एक जगह ही बैठना या खड़ा होना पड़ता है , अब हमारे शरीर को इस तरह बनाया गया है यदि इसकी चलत -फिरत नहीं होगी तो इसमें वसा का स्तर बढ़ने के पुरे चांस हैं ,जिससे शरीर बिगड़ सकता है इसमें कुछ रोग पनप सकते , आपका यूरिक एसिड बढ़ सकता है आपका बैड -कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है आप अन्य कई रोगों की चपेट में आ सकते हैं!
हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम इस तरह का होता है की कई बीमारियों को हमारा शरीर खुद ही ठीक कर लेता है , पर अगर हम अपने शरीर पर ध्यान नहीं देते हैं तो हमे ऑटो इम्यून डेसीसज होने के चांस भी हैं।
इसलिए आपको हमेशा कहा जाता है जितना हो सके पैदल चले , अपने खान पान का ख्याल रखें ...!
|
अब सबसे जरुरी व अहम बात ... अगर आप बैठे -बैठे की जॉब करते हैं और वीकेंड पर छुट्टी रखते हैं तो उस दिन आप घर से बाहर जाएँ , किसी भी बहकावे में न आये , ,मतलब उस छुट्टी वाले दिन हलके से हल्का खाना खाएं , भले ही आप अपनी बीवी से कितनी भी मुहब्बत करते हों न तो उन्हें ज्यादा तला भूना खाने के लिए बहार किसी रेस्टोरेंट पर ले जाएँ न खुद इस काम में उनके साथ चटकारे लें।
एक तो आप पुरे हफ्ते बैठे रहते हैं और एक दिन सेहत की तीमारदारी का मिलता है उस दिन भी आप मसाले ; तेल खाकर बर्बाद कर देते हैं |
हो सके तो इस दिन का रोजा/व्रत रखलें इससे आपके लिवर को बहुत रेस्ट मिलेगा , और सेहत के लिए फास्टिंग बहुत मुफीद है , बहरहाल अगर आपने वीकेंड पर कुछ प्लानिंग कर रखी है तो आप जरूर जाएँ पर अपनी सेहत के साथ वफादार रहें |
शादियों में जाएँ तो फ्रूट पर जयादा फोकस करें और अगर फल नहीं है तो अपने पास से खरीद लें और खाने से पहले जरूर एक फल खाएं ,.. खाने से पहले जरूर थोड़ा पानी पी लें ,
नोट ~~ चलना ,फिरना, घूमना न भूलें , अगर आप चलते हैं तो उपरोक्त बताये गए सभी प्रतिबंध आप पर लागु नहीं होते जो मन में आये खा सकते ,
, हो सके तो एक साइकिल खरीद लें लोकल काम इसी से करे हर चीज के लिए बाइक या कार न निकालें
Comments
Post a Comment