नई बैंकिंग शर्त

 नई बात सुनो!

अस्पताल में गया था अपने किसी काम से वंही एक फोन आया फोन पर मेरे एक करीबी थे  , और पूछ रहे थे कि  तुम्हारा अस्पताल से लौटना कब होगा....?

 मैंने कहा लगभग एक घंटा या उससे ज्यादा समय लगेगा उन्होंने कहा अबे यार........
 मैंने का बताओ क्या बात है...?

 उन्होंने कहा मेरे साथ बैंक चलना था थोड़ा सा काम था मैंने कहा कि  इतनी देर इंतजार कर सकते हो तो कर लो...!

 फोन काट दिया और मैं अपने काम में लग गया , 2 घंटे के बाद जब मैं घर आया तो वह दोबारा आए और आवाज लगाई मैं उस समय खाना बनाने की तैयारी कर रहा था चावल -उड़द की दाल और आलू मिक्स करके बनाने की सोच रहा था..!

 मैंने कहा कि अभी मैं खाना बना रहा हूं तो उन्हें लगा कि शायद मैं खाना खा रहा हूं तो वह फिर अबे यार..... कह कर चले गए.!

 मैं बाजार से दही लेने गया कि चलो चावल पर डाल कर खा लेंगे... तब वह रास्ते में मुझे मिल गए और मुझे बताया कि वह अपने एक जानकार को साथ ले गए थे जिसके चलते उनका काम हुआ ही नहीं ,  जानकार के अंदर इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह लोन डिपार्टमेंट में जाकर उनके बारे में बात कर सके यह बात मुझे उन्होंने उस वक्त बताई जब मैं दही लेकर आ रहा था।

 उनके चेहरे पर बहुत बेबसी थी और काम ना होने की वजह से परेशानी भी।  

मैं उनसे नजरे नहीं मिला पाया हालांकि मैं आज इस काम को टालना चाह रहा था  क्योंकि 4 बजने को थे , (बैंक का समय )उधर मेरे चावल पक चुके थे , और गर्म चावल खाने का मजा ही कुछ और है..!
 मैंने कहा चलो दही  रख कर आ रहा हूं वह मेरे साथ ही आ गए और मुझसे कहा चलो मैं तुम्हें अपनी साइकिल पर बिठाकर चलता हूं..!

 मैंने उनकी बात मान ली और उनके साथ बैंक की ओर चल पड़ा बैंक में जाकर मैंने बात की तो मुझे यह पता चला कि इनकी #केवाईसी नहीं हुई है जिस कारण इनका बैंक खाता लोन का अप्रूवल नहीं ले रहा है.., कुछ पॉप अप जाता है ।

मुझसे लोन अधिकारी ने बात करते हुए कहा कि आप इनके डाक्यूमेंट्स काउंटर नंबर दो पर जमा कर दीजिए वह आपकी केवाईसी कर देंगे और फिर लोन के लिए यह बैंक खाता अप्रूव हो जाएगा।

 मैंने कहा ठीक है मैंने उनके सारे डाक्यूमेंट्स लिए फोटोकॉपी कराई सिग्नेचर करवाएं और काउंटर नंबर दो पर जमा कर दिए ,मुझे एक बात पता चली,  वहां पर बैठी एक महिला ने बताया कि आपके खाते में 0₹ हैं इसलिए बन्द हो गया है आप इसके लिए एप्लिकेशन दें ताकि चालू हो सके और आज दिनांक 1 -2-2022 से सभी खातों में आपको मिनिमम ₹5000 खाते में बनाये रखने होंगे इसी के साथ एटीएम , sms, पेरोसेसिंग फीस भी बढ़ गई है।

मैंने फिर कुछ नही कहा और सोचने लगा ब्रो #कांग्रेस अच्छी थी

Comments