मटर पनीर का कटु अनुभव

मटर पनीर का कटु अनुभव!

जीवन मे 1000 से ज्यादा शादियों में मटर पनीर का स्वाद चखा , सच बताया जाय तो एक या दो जगह ही मुझे इसका स्वाद कुछ अच्छा लगा हालांकि खाने के अंदर कमी निकलना अच्छा नहीं समझा जाता पर जब मटर पनीर या इसकी अनुपस्थिति में शाही पनीर के लिए लोगो को लड़ते हुए देखा है , झगड़े हुवे हैं इसके लिए , सर तक फोड़ दिए गए जब बारात में आये कुछ हुड़दंगियों को शादी के दिन के अंतिम चरण में यह पनीर नही मिलता है तो वो हॉटकेश पलट देते हैं लड़की पक्ष को ताना भी देते हैं और बात बहुत ज्यादा आगे बढ़ जाती है।

 चिंतित करने  की बात यह है कि 15 से अधिक सब्जियों में यह सबसे ज्यादा सर्व किया जाता है और सबसे अधिक बनाया भी जाता है और सबसे जल्दी इसके समाप्त होने के भी आसार रहते हैं  पर येल्लो सब्जियों में सभी का स्वाद लगभग एक समान ही रहता है , फिर भी लोगों को पनीर को लेकर चिंतित होते हुवे देखा है हलवाई भी बार बार आकर इसका भगोना चेक करता रहता है, मन मे चिंता लिए भगोने का ढक्कन उठाकर अपने सहायक से कहता है इसमें थोड़ा दूध मिला ताकि इसका प्रयोग ज्यादा समय तक किया जा सके, कई दफा अरेंजमेंट से अधिक भीड़ बढ़ जाने पर हलवाई इस मटर पनीर में बेसन भून कर भी डाल दिया जाता है जिसका स्वाद बिल्कुल अलग हो जाता है।

क्या दावत में जाने वाले कभी मटर पनीर का मोह छोड़ पाएंगे , जबकि यह इतना कम स्वादिष्ट होता है जब इसे शादियों में बनाया जाता है , आपको इसका 100 गुना ज्यादा स्वाद आपकी रसोई में मिल सकता है।

Comments