बेनतीजा चुनाव प्रचार

मुझे लगता है 90% वोटर ऐसे हैं जो प्रत्याशी नही देखते केवल पार्टी या विचारधारा को देखकर मतदान करते हैं ।

90 फीसद लोगो को विधायक से कोई भी
 व्यक्तिगत काम नही होता।

90% लोगों का कोई भी विधायक व्यक्तिगत काम करता भी नही।

90% लोग असन्तुष्ट होते हुए भी वोट करते हैं ।

90% लोगों को मतदान से एक दिन पहले तक पता नही होता किसे वोट करना चाहिए।

90% ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल गलत साबित होते हैं।

90% संभावित उम्मीदवार के टिकट कटते हैं।

90% फीसद वोटर केवल इस बात पर वोट कर देते हैं कि आखिर उन्हें क्या क्या फायदे हुए और आगे क्या क्या होने वाले हैं , जिसमें व्यक्तिगत फायदे न होकर जातिगत फायदे होते हैं।

90% कम पढ़े लिखे गरीब ,और गैर जागरूक लोगों को आप केवल 4 चीजो का वायदा करके चुनाव जीत सकते हैं जिसमे , एलपीजी गैस, रासन गल्ला, बिजली , फ्री प्राथमिक इलाज हैं।

90% लोगों के सामने आप कितना भी बड़ा , सुलझा भाषण दे लें , उन्हें उनमें बोले गए शब्दो का अर्थ ही नही पता होता , जो उनके लिए व्यर्थ ही है।

Comments