बदलते मन

ऐसा माना जाता है,  आज के दौर में इंसान अपने व्हाट्सएप पर या अपने स्टोरी पर, जो इस सोशल मीडिया को यूज करते हैं उनके लिए बात है ... कि वह अपने दिल की बात लिखता है और लोगों को बताना चाहता है कि यह मेरे दिल में चल रहा है या मैं ऐसा सोचता हूं या मुझे यह सारी चीजें पसंद है जो मैं आपको भी दिखाना चाह रहा हूं।
अगर मैं गलत हूं तो करैक्ट कर सकते हैं , मैं कई ऐसे ही लड़को और लड़कियों को जानता हूं जिनकी शादी 20-22 की उम्र में हो गई और जो मेरे व्हाट्सएप पर भी ऐड है , आते जाते मैं उनके व्हाट्सएप स्टेटस देख लेता हूं और उनके दिल के हाल को जान लेता हूं मैं उनका जिक्र कर रहा हूं जिनकी शादी बेमेल हुई है इसका मतलब यह है की या तो लड़की की उम्र बहुत ज्यादा है या लड़के की या तो लड़की ज्यादा पढ़ी हुई है और उसका पार्टनर कम पढ़ा लिखा जा खूबसूरती के लिहाज से दोनों में से कोई एक ज्यादा खूबसूरत दुनिया में नजर आता है या फिर किसी की दुर्घटना में या किसी और वजह से जैसे, ऑपरेशन से खूबसूरती में या इंसानी जहन में या जिस्म में कोई किसी तरह की कमी आ गई,और ऐसे ही मसलों के चलते एक दूसरे को छोड़कर चले गए हैं या एक दूसरे से रूखे अंदाज में मामला करने लगे उनके अंदाज बदल गए हैं या वह उन्हें अपने लायक नहीं समझते  या खुद को उनके लायक नहीं समझते।

ऐसे लोगों को मेरी और से हार्दिक संवेदना , भाई साहब अब कुछ नही हो सकता इसे जियो जो ज़िंदगी मिली है और अगर नही जी सकते हो तो यह मुमकिन है कि आप जल्दबाजी में कोई गलत कदम भी उठा सकते हो बाद में पश्चतावा है और छोटी सी ज़िंदगी से इलास्टिक के समान आपका वक़्त परिवर्तित हो सकता है।
इंसान मौल्डिंग मशीन नही है कि किसी को अपने अनुसार ढाल सके

Comments