यदि पाकिस्तान और बांग्लादेश की कुल गैर मुस्लिम आबादी की बात की जाय तो क्रमशः 8 मिलियन एवं 12 मिलियन है अर्थात 2 करोड़ यानी 200 लाख।
अब CAA के द्वारा कितने पाकिस्तान ,बांग्लादेशी या अफगानी नागरिगता ले सकते हैं ??
अब बात करते हैं भारत में जीवित भारतीय मुस्लिम आबादी की तो इनकी 2018 के अनुसार 201 मिलियन यानी 2010 लाख है जिसका खंडन मुस्लिम खुद ही करते हैं कि यह सरकारी आंकड़ा कम है।
अब मेरा सवाल यह है कि यदि विदेशी सभी गैर मुस्लिम को भारत सरकार नागरिगता दे भी दे जिससे हम सब लोग डर रहे हैं तो क्या 2010 लाख मुसलमानो को निकालने का बड़ा काम कर पायेगी , बिल्कुल नही क्योंकि यह बहुत बड़ी संख्या है।
इसी के साथ मैं यह भी जानकारी साझा करने की सोच रहा हूँ कि इन तीनो मुल्कों में हर गैर मुस्लिम पीड़ित नही है , कुछ ही वँहा प्रताड़ित हैं , जिनका मुझे बेहद दुख है कि किसी भी इंसान के साथ उसी के देश मे ऐसा नही होना चाहिए , हमारे देश में ऐसा नहीं होता यंहा तो सभी प्यार से रहते हैं।
मुझे ऐसा लग रहा है कि इसपर केवल राजनीति हो रही है ।
इसके अतिरिक्त मैं कहीं पर गलत हूँ तो सही करने के लिए स्वागत है।
""पहले अपने बच्चों को पालो।
फिर हिंसा में मरवाओ।।
आओ विदेशी नागरिकों।
इस देश में बस जाओ।।""
Comments
Post a Comment