आप रोजगार देने के लिए विभिन्न मार्ग अपना सकते हैं , सर्वप्रथम आपको रोजगार को ऊपर लाना होगा और इच्छुको को नीचे अर्थात यदि आप उन लोगो को कम कर देते हैं जो रोजगार मांग रहे हैं तो रोजगार सवतः ही अधिक हो जाएगा चाहे आपके पास अवसर भले ही कम हो पर जैसे ही रोजगार की मांग कम होगी तो सरकारी तंत्र से दबाव खत्म होने लगेगा , और आपकी लंगड़ी सरकार को भी बैसाखी मिल जाएगी , आपके पास बहुत से ऐसे रास्ते हैं जिनसे किसी भी देश की सरकार का भार कम हो सकता है या तो आप अपने नागरिकों को राष्ट्रवाद में फसाये रखे उनको ऐसा लगना चाहिए की वो सोते हुए भी राष्ट्रवादी हैं , जगते हुए भी राष्ट्रवादी हैं , और यह विचार धारा आपको कुलीन वर्ग के माध्यम से लोगो मे डालनी है क्योंकि सुलझे हुए लोगो की बातों को लोग बहुत जल्दी समझ लेते हैं और काफी समय तक उसको मस्तिष्क में समाय रखते हैं , आप चाहे तो लोगो को उन्ही की राष्ट्रीयता में उलझा सकते हैं उन्हें ऐसा महसूस करवा दीजिये की वो इस उलझन में रहें कि जिस देश की सरकार से वो रोजगार मांग रहे हैं वास्तव में क्या वो उसके नागरिक हैं भी या नही
Comments
Post a Comment