Love 2015.

                 ----❤Love 2015.❤----

A beautiful love story of an introvert boy who never expressed his emotions ,due to his nervousness.



Love is a deed if you feel it...
Love is a sin if you treat it...!



Javed Ahmad     Meerut 







अभी जैसे ही घंटी बजी.........

हडबड़ाहट से आंख खुली..' अपनी किताबे जो जमीन पर पडी़ थी ,उठाया और हाथ से उनकी धूल साफ की..... पता नही कितना वक्त मैने सोने मे गुजार दिया...?

कालेज का पहला दिन और यह बदउसुली..' कहीं मै डिपार्टमेंट की नजरो मे केअरलेस स्टुडेंट. न बन जाउं.....?

कितनी शर्मिंदगी की बात है कि मै क्लास मे सोता रहा और लेकचर का भी पता नही चला....

क्या मे इतना बेसुध होकर सो रहा था कि शौरगुल का भी पता नही चला... कमसे-कम स्टुडेंट का तो यह फर्ज बनता था कि वह मुझे जगाते ...

लगता है शहर मे एसा ही होता है... अगर कोइ अपनी पढाइ के लिये फिक्रमंद नही ,तो दुसरो को भला आपसे क्या मोह....?

..

पर जैसे हि मैने गौर किया तो क्लास रूम पूरी तरह खाली था।...
मुझे अच्छी तरह याद है जब मै सुहब के वक्त , क्लास रूम मे दाखिल हुआ था तो , क्लास बिल्कुल साफ सुथरी थी ।पर अब यहां पर कुछ मिट्टी दिख रही है ,वह मिट्टी जो अक्सर जूते- चप्पलो के साथ लगकर आ जाती है।..यकीन मे इजाफा हुआ कि प्रोफेसर ने लेक्चर लिया है...पर मैने वह कीमती वक्त सोने मे गुजार दिया...।मुझे आज बेहद अफसोश हुआ खुद की जात पर की मै इतना कमजोर व काहिली भरा अमल कैसे कर सकता हूं?
क्या प्रोफेसर साहब ने क्लास बिल्कुल सुकुन से ली है ? कि मेरी नींद के मरहले को    तोड़ न सकी या फिर मैं ही किसी गहरी सोच को लेकर सो रहा था जो इस शौरगुल का असर भी न हुआ जो अक्सर पढाते वक्त प्रोफेसर और स्टुडेंट के दरमियान होता है..?
निगार गवर्मेंट डिग्री  कॉलेज के रूम नंबर 10 से बाहर निकला तो देखा कि सामने ही कॉलेज का मैन गेट है ,जिसको एक  कालेज मुलाजिम झंजीर से ताला लगा रहा था , ।बहरहाल मुझे यह पता चल चुका था कि अब कॉलेज बंद हो रहा है..। और मै केवल अकेला इंसान हूं जो अब तक कॉलेज के अंदर ही है..!
.आलम यह था कि मै कॉलेज मे अंदर था और गेट पर ताला लग चुका था, कॉलेज मे पहला दिन उपर से शहरी कायदे-कानुन से अनजान ।मै गेट कि तरफ तेजी से चलता हुआ गया ,और उस मुलाजिम के बिल्कुल सामने जाकर खडा़ हो गया..।


अक्सर मुलाजिम लोग ज्यादातर गुस्से में ही रहते हैं ,और अगर गुस्सा निकालने के लिए कोई ऐसा तरीका मिल जाय जिससे उनकी जवाबदेही ना बने तो  ये उनके लिए गोल्डन चांस होता है,...!

Comments